BREAKING NEWS

Latest News

असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी, 12 घायल

असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर सोमवार को भूमि अतिक्रमण के विवाद में गोलीबारी हुई, जिसमें असम के कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना गोगामुख राजस्व सर्किल के मिंगमांग बस्ती में हुई, जहां अरुणाचल प्रदेश के उपद्रवियों ने असम के निवासियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल लोगों को असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शिक्षा मंत्री रानोज पेगू को अरुणाचल प्रदेश सरकार से बातचीत के लिए भेजा है।