BREAKING NEWS

Latest News

ओएलएक्स पर कार बिक्री के बहाने फर्जी फौजी ने युवक से 1.13 लाख रुपये ठगे

ओएलएक्स पर सस्ती सेकेंड हैंड कार खरीदने के लालच में ग्वालियर के अनुराग शर्मा से 1.13 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। खुद को आगरा कैंट में पदस्थ सेना अधिकारी बताने वाले आरोपी रंजीत सिंह राणा ने स्विफ्ट डिजायर कार की होम डिलीवरी और वाहन ट्रांसफर के नाम पर 17 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में यह राशि ठगी। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सिरोल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।