भोपाल के बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आगाज हुआ है, जो 11 से 16 अगस्त तक चलेगा। इसमें 12 राज्यों के 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी की निगाहें 10 वर्षीय वृत्तिका संदीप म्हात्रे पर हैं, जो भारत की सबसे कम उम्र की विंडसर्फर हैं। वृत्तिका ने मलेशिया में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है और उनका लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। वह दूसरी बार बड़े तालाब में अपनी चुनौती पेश कर रही हैं।