BREAKING NEWS

Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निशातपुरा स्टेशन पर मालवा-सोमनाथ एक्सप्रेस के ठहराव का करेंगे शुभारंभ

भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम पांच बजे से मालवा-सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11463/11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस के नवस्वीकृत ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। इस सुविधा से निशातपुरा सहित भोपाल के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए भोपाल या रानी कमलापति स्टेशन तक नहीं जाना पड़ेगा।