मध्य प्रदेश परिवहन विभाग 30 जुलाई से स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगा। उपायुक्त किरण शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी कैमरे सहित सभी सुरक्षा मानकों की जांच होगी। इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर जैसे महानगरों में पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में हाई कोर्ट की ग्वालियर पीठ ने स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन न होने पर परिवहन आयुक्त सहित कई अधिकारियों को अवमानना के नोटिस जारी किए हैं।