BREAKING NEWS

Latest News

लखनऊ: एएलएस एकेडमी में 5 वर्षीय नर्सरी छात्र को मॉनिटर ने 2 मिनट तक पीटा

लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित एएलएस एकेडमी में एक 5 वर्षीय नर्सरी छात्र को कक्षा की मॉनिटर ने 2 मिनट तक पीटा। यह घटना शिक्षिका की अनुपस्थिति में हुई, जब बच्चे ने सिर नीचे करके बैठने की सजा का उल्लंघन किया। मॉनिटर ने बच्चे को लगातार थप्पड़ मारे और उसके बाल खींचे। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अभिभावकों की शिकायत पर स्कूल प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मॉनिटर को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।