रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-कटिहार और मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेनों के फेरे अगस्त और सितंबर-अक्टूबर तक बढ़ाए गए हैं। अन्य आठ स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी सितंबर तक बढ़ाए गए हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, जिससे मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।