BREAKING NEWS

Latest News

प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार

प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बनाने की दिशा में अग्रसर है। झाबुआ के थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ₹300 करोड़ के ऋण वितरण कार्यक्रम में यह संकेत दिया। सरकार का लक्ष्य महिलाओं को केवल हितग्राही नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की संचालक के रूप में स्थापित करना है। अगले वर्ष से सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म एसएचजी की महिलाएं तैयार करेंगी, जिससे उन्हें स्थायी आय मिलेगी।