सीरियल किलर हनी दुबे ग्वालियर केंद्रीय जेल से 15 दिन की पेरोल पर बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटा है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में चार हत्याओं को अंजाम दे चुके दुबे को 6 जुलाई को पेरोल मिली थी और उसे 21 जुलाई को लौटना था। उसकी मां पूनम दुबे तो जेल लौट आई हैं, लेकिन हनी दुबे फरार है। जेल प्रबंधन ने बहोड़ापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिससे गुना ट्रिपल मर्डर केस के गवाह और पुलिसकर्मी दहशत में हैं। गुना पुलिस उसकी तलाश में नेटवर्क खंगाल रही है।