हरदा शहर के मिश्रा पैलेस होटल में मंगलवार सुबह मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे (54) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। वह पिछले 15 वर्षों से होटल में रह रहे थे, जबकि उनका परिवार भोपाल में रहता है। पुलिस को प्रारंभिक तौर पर हार्ट फेल होने की आशंका है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह भी सामने आया है कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं मिला था।
हरदा के कांकरिया गांव में सोमवार दोपहर 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा लक्ष्मी ठाकरे ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, वह मोबाइल पर एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से दुखी थी। छात्रा करीब 80 प्रतिशत झुलस गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल सहित सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जाएगा।