शिवपुरी जिले के कोलारस स्थित ग्राम धामनटूक में सात वर्षीय अंशुल धाकड़ की पेट दर्द से मृत्यु हो गई। अंशुल जवाहर नवोदय विद्यालय की तैयारी के लिए अपनी दादी शांति बाई के साथ रहता था। पोते की मृत्यु का समाचार मिलने पर दादी शांति बाई ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परमाल धाकड़ के इकलौते बेटे अंशुल और दादी की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक छा गया।