BREAKING NEWS

Latest News

बेंगलुरु में पीजी में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, नौ प्रवासी श्रमिक झुलसे

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को एक पीजी में हुए संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में पश्चिम बंगाल के नौ प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के बोम्मासंद्रा स्थित एक पीजी में हुई। इन श्रमिकों में से छह 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनका चंदापुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल श्रमिक बेंगलुरु की एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारणों और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।