BREAKING NEWS

Latest News

मौसम विभाग ने उमरिया, शहडोल सहित 6 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट सहित छह जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज से मध्यम वर्षा की संभावना है। मानसूनी गतिविधियों के कारण बालाघाट के मलाजखंड में 74 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। ओडिशा की ओर बढ़ रहा गहरा अवदाब और दो ऊपरी हवा के चक्रवात सक्रिय हैं, जिनसे यह वर्षा का दौर जारी है। पश्चिमी जिलों में वर्षा की गतिविधियां धीमी हैं, जबकि कई हिस्सों में उमस बनी हुई है।