मध्य प्रदेश में नीट यूजी-2026 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की आधिकारिक सूची चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (डीएमई) द्वारा मंगलवार को जारी की गई। इस सूची में कुल 47 सरकारी और निजी संस्थान शामिल हैं। एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 20 सरकारी और 15 निजी मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए 1 सरकारी और 11 निजी डेंटल कॉलेज शामिल किए गए हैं। यह सूची नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को कॉलेज चयन और चॉइस फिलिंग में सहायता प्रदान करेगी।