BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में BHEL गेट के पास बोरी में बंद मिला युवक का शव

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में एक युवक का शव बोरी में बंद मिला। पुलिस के अनुसार, शव 4-5 दिन पुराना है और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। गोविंदपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस आसपास के गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है।