BREAKING NEWS

Latest News

अटल गृह ज्योति योजना के 1 लाख उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद होने का खतरा, eKYC अनिवार्य

भोपाल में अटल गृह ज्योति योजना के तहत करीब एक लाख बिजली उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। भोपाल शहर वृत्त में लगभग दो लाख कुल उपभोक्ताओं में से आधे का ही सत्यापन हुआ है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को बिजली सब्सिडी के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है। यह योजना पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 150 यूनिट तक बिजली खपत पर रियायत देती है, जिसमें पहली 100 यूनिट का बिल अधिकतम 100 रुपये होता है। उपभोक्ता यूपीएवाई एप के माध्यम से आसानी से ई-केवाईसी करा सकते हैं, जिससे योजना का लाभ लगातार मिलता रहेगा।