BREAKING NEWS

Latest News

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग: दिव्यांग कोटे की एमबीबीएस सीटों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र अनिवार्य

नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग में दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एमबीबीएस सीटों हेतु नए नियम जारी किए गए हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, दिव्यांग कोटे की सीटों पर च्वाइस भरने के लिए अधिकृत मेडिकल असेसमेंट बोर्ड से जारी पात्रता प्रमाण पत्र अनिवार्य है। प्रमाण पत्र के बिना सीटें पोर्टल पर दिखाई नहीं देंगी। पात्रता प्रमाण पत्र के लिए नीट यूजी 2026 स्कोर कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, स्व-प्रमाणित शपथ पत्र और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के प्रारूप में शपथ पत्र जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं। फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर सीट रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।