कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपनी योजनाओं के वास्तविक लाभ के लिए कर्मचारी जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया है। क्षेत्रीय आयुक्त सत्यवर्धन गौतम ने कहा कि ईपीएफओ नए सॉफ्टवेयर से प्रणाली को उन्नत कर रहा है, जिससे कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन और बीमा के माध्यम से तीन स्तरों पर सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। डिजिटल व्यवस्था से जानकारी तक पहुंच आसान हुई है, लेकिन पूर्ण लाभ के लिए जागरूकता और नियोक्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। यह प्रणाली भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और परिवार के सामाजिक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरी बदलने वाले हजारों कर्मचारियों के लिए एक नई आधार-आधारित सुविधा शुरू की है। यह सुविधा निष्क्रिय पड़े पुराने पीएफ खातों का पैसा मौजूदा सक्रिय यूएएन में स्थानांतरित करना बेहद आसान बनाएगी। अक्सर मल्टीपल यूएएन या जानकारी के अभाव में कर्मचारियों का पैसा पुराने खातों में फंसा रह जाता था। अब एक नए डिजिटल पोर्टल पर आधार सत्यापन के माध्यम से कर्मचारी अपने पुराने खातों तक पहुंच बना सकेंगे और अपनी सेवानिवृत्ति बचत को एक स्थान पर सुरक्षित कर सकेंगे। इससे ग्वालियर-चंबल अंचल के कर्मचारियों को पीएफ दफ्तर या पुरानी कंपनियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।