BREAKING NEWS

Latest News

आईआरसीटीसी 15 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) 15 सितंबर 2026 से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन इंदौर से शुरू होकर पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या की 11 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर जाएगी, जिसमें यात्री मध्य प्रदेश के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से सवार हो सकेंगे। वहीं, पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल के गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन पर आधुनिकीकरण कार्य के कारण 24 से 30 जुलाई तक आठ यात्री ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।