BREAKING NEWS

Latest News

हाई कोर्ट ने NHAI की ग्वालियर सड़क गुणवत्ता पर सवाल उठाए, 26.53 करोड़ की वार्षिकी रोकी

हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने शहर की सड़कों की खराब हालत को लेकर NHAI की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने NHAI की अपनी रिपोर्ट के आधार पर पाया कि उसकी सड़क निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। कोर्ट ने अधिकारियों या ठेकेदार को बचाने के प्रयासों पर कड़ी चेतावनी दी है। NHAI को कन्सेशनायर को दी जाने वाली 26.53 करोड़ रुपये की अगली वार्षिकी राशि रोकने और उसे एफडीआर के रूप में रखने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने NHAI को पिछले पांच एनएसवी सर्वे की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है।

अटल प्रोग्रेस वे एलाइनमेंट और बीहड़ जमीन आवंटन के विरोध में 10 अगस्त को ‘जेल भरो आंदोलन’

अखिल भारतीय किसान सभा ने किसान श्रमिकों की मांगों को लेकर 10 अगस्त को देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ का आह्वान किया है। मुरैना, कैलारस और सबलगढ़ में किसान गिरफ्तारी देंगे। यह आंदोलन अटल प्रोग्रेस वे के एलाइनमेंट में बदलाव, चंबल के बीहड़ों की जमीन उद्योग विभाग को आवंटित करने और बंद पड़े शक्कर कारखाने को पूरी तरह से समाप्त करने के विरोध में किया जा रहा है। किसान नेता बादल सरोज आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। किसान इन मुद्दों पर अपनी मांगें उठा रहे हैं।

इंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त: गड्ढों को ‘जानलेवा’ करार दिया

इंदौर-देवास बायपास की बदहाली पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने गड्ढों के फोटोग्राफ पेश किए, जिस पर कोर्ट ने उन्हें ‘जानलेवा’ और ‘खतरनाक’ बताया। कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से 2023 से अब तक की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मौखिक रूप से सात दिन में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। मातृ फाउंडेशन ने यह जनहित याचिका दायर की है। NHAI ने ठेकेदार हटाने की बात कही, लेकिन याचिकाकर्ता ने 18 फीट चौड़े गड्ढे की तस्वीरें पेश कीं।

FASTag Annual Pass का एलान: ₹3,000 में 200 सफर या 1 साल की हाईवे फ्रीडम!

नई दिल्ली, 18 जून 2025:देशभर में डिजिटल टोलिंग को नई दिशा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक […]