इंदौर में नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान (एनएमआइएमएस) के छात्रों के दो गुटों के बीच कॉलेज के बाहर एक कॉफी शॉप के पास सोमवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान ईंट-पत्थर और बेसबॉल के बल्ले का इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक छात्र को गंभीर चोट आई। गांधी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर दो अलग-अलग प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की हैं। पर्व देशाई और अक्षत कटारिया की शिकायतों पर कई छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह विवाद एक पार्टी को लेकर होने की आशंका है।