बुलंद सोच, जबलपुर।

भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा डेथ केस में आरोपित पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर बुधवार, 12 अगस्त को सुनवाई नियत है। यह सुनवाई न्यायमूर्ति अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ के समक्ष होगी।
गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी भोपाल की ट्रायल कोर्ट से 25 जुलाई को खारिज हो गई थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की है।
सोमवार और मंगलवार को नंबर न आ पाने के कारण अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी थी।
इधर, मृतका त्विषा शर्मा के पिता की ओर से आरोपित सास की जमानत का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में आपत्ति आवेदन पेश किया गया है।
जमानत अर्जी के साथ इस आपत्ति आवेदन पर भी सुनवाई होनी है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष जमानत के पक्ष में तथा मृतका के पिता जमानत के विरोध में अपना पक्ष रखेंगे।

