BREAKING NEWS
2026-08-10

15 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में जलभराव से लंबा जाम

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, दिल्ली।

मौसम विभाग ने 15 राज्यों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश और पहाड़ों पर भूस्खलन ने मुसीबत बढ़ा दी है।

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के कारण जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया।

Advertisement

बृहस्पतिवार की सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से राजधानी के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 56 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

वहीं, गुरुग्राम में 117 मिमी बारिश हुई।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 250 से अधिक सड़कें बंद हो गईं।