BREAKING NEWS
2026-07-24

भिंड-ग्वालियर मार्ग पर यात्री बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, गोहद।

एक यात्री बस बुधवार सुबह करीब 6 बजे भिंड-ग्वालियर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

Advertisement

दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

बताया गया है कि हादसे के समय बस क्रमांक एमपी 30 पी 0795 में 35 से 40 यात्री सवार थे। बस गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बंजारे का पुरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

घायलों में पांच यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि किरण कुशवाह नामक एक गंभीर घायल को उपचार के लिए गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज हेतु ग्वालियर रेफर किया गया है। सभी घायलों का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पलटने के बावजूद एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बस तेज रफ्तार में होती या गहरी खाई की ओर पलटती, तो जनहानि अधिक हो सकती थी। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।