बुलंद सोच, भोपाल।
राजधानी भोपाल के लगभग 30 इलाकों में मंगलवार को एक से आठ घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार, यह कटौती विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर लागू होगी।
विद्युत कटौती का विवरण
सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक नयागांव, गौतम नगर, आकृति गार्डन, डीके सुरभि, नेहरू नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
इसी प्रकार, सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ओम नगर, सावन नगर, बैरागढ़ रोड, इलेक्सर गार्डन कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक पंपापुर, हर्षवर्धन नगर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह ग्यारह बजे से दोपहर बारह बजे तक आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मील तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेसीडेंसी, भैरोपुर और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, लेक लैंड गार्डन, आरके रेजीडेंसी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।

