बुलंद सोच, भोपाल।
राजधानी भोपाल में आवारा श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड 78 करोंद में एक आवारा श्वान ने स्कूल से लौट रही एक बच्ची पर हमला कर दिया।
बच्ची बारिश के कारण स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने घर के पास एक दुकान पर जा रही थी, तभी एक काले श्वान ने उसे दबोच लिया।
Advertisement
बच्ची के चिल्लाने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और श्वान को लात मारकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन श्वान ने बच्ची का हाथ नहीं छोड़ा। इस हमले में श्वान बच्ची के हाथ का मांस नोंचकर ले गया।
परिजनों के अनुसार, इस क्षेत्र में 15 से अधिक आवारा श्वान हैं और वे पहले भी बच्चों पर हमला कर चुके हैं।

