बुलंद सोच, भोपाल।
भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के इतवारा इलाके में देर रात एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तलवार लहराकर दहशत फैलाई। पुलिस ने बदमाश अदनान बच्चा (19) को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब दो बजे अदनान हाथ में तलवार लेकर सड़क पर घूम रहा था। वह राहगीरों को धमकाते हुए इलाके में भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तलवार भी उसके कब्जे से बरामद कर ली है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसी इलाके में आरोपित का पैदल जुलूस निकालकर लोगों को कानून का संदेश दिया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
अदनान तलैया थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसका नाम पुलिस की गुंडा सूची में दर्ज है।
उसके खिलाफ पहले से आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

