बुलंद सोच, बालाघाट।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में बीमारी से प्रभावित गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान माओवादियों ने एक मंत्री की हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में बालाघाट से माओवादी हिंसा का पूरी तरह खात्मा किया गया है।
बैगा आदिवासी विकास नई चुनौती
मुख्यमंत्री ने अब बैगा आदिवासी अंचलों तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बैगा भाई-बहनों को आजीविका, पोषण आहार, बेहतर चिकित्सा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया जाएगा। दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों में सुधार तथा बदलाव की आवश्यकताओं की पहचान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक माओवादी साए में रहने के कारण बैगा आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से पिछड़ गया है। उनके समग्र उत्थान के लिए पशुपालन, वनाधिकार, बकरी व मुर्गी पालन से लेकर रहन-सहन और पोषण सुधार पर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाना है। सरकार ने सभी चुनौतियों को पार कर बैगा आदिवासियों को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया है।
शिक्षक भर्ती और स्कूल सुधार
मध्य प्रदेश में जल्द ही 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही, 700 जर्जर स्कूलों को संवारा जाएगा। यह मोहन सरकार का एक महत्वपूर्ण निर्णय है।

