BREAKING NEWS
2026-10-17

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक, 37 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नई दिल्ली।

सितंबर माह का आधा हिस्सा बीत चुका है और मानसूनी सीजन के 15 दिन शेष हैं। इस अवधि में मध्य प्रदेश में 88 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश के कुछ जिलों में जहां अच्छी बारिश हुई, वहीं कुछ जिलों में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है। भोपाल और ग्वालियर सहित 18 जिलों में पर्याप्त वर्षा हुई, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित 37 जिलों में बारिश का निर्धारित लक्ष्य अधूरा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में प्रदेश में भारी या अति भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

Advertisement

कमजोर होता बारिश का सिस्टम

बीते चार दिनों से प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल और नर्मदापुरम में बारिश का दौर जारी था। सोमवार को भी कुछ जिलों में वर्षा दर्ज की गई।
मंगलवार, 15 सितंबर को बारिश का सिस्टम कमजोर होता दिखा। इस दौरान अगले दो दिनों तक कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

क्षेत्रीय बारिश का अंतर

मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, जिनमें जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग शामिल हैं, में रिकॉर्ड बारिश हुई है।
सागर के निवाड़ी में कोटे से 49 प्रतिशत, मऊगंज में 44 प्रतिशत, सतना में 34 प्रतिशत और मैहर में 29 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके विपरीत, पश्चिमी हिस्सों में अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं हो सकी है।
प्रदेश के 32 जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी हिस्से – जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 1 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।
बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर और सिवनी में 2 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक कम बारिश हुई।
पिछले एक सप्ताह में यह आंकड़ा काफी सुधरा था, जिससे कई जिलों में बाढ़ के हालात बने और सीजन में पहली बार पूर्वी हिस्सा आंकड़ों में बेहतर रहा। हालांकि, सोमवार तक यह आंकड़ा माइनस में एक प्रतिशत हो गया।
पश्चिमी हिस्सों की बात करें तो आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 2 प्रतिशत से 49 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।
आईएमडी के अनुसार, अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी सहित 23 जिलों में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।