BREAKING NEWS
2026-08-07

मुरैना में 21 वर्षीय फल विक्रेता ने दुकान का नाम ‘सीएम थालापति फल-फ्रूट वाला’ रखा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, मुरैना।

मुरैना जिले के रामपुर गांव में एक फल विक्रेता की दुकान का नाम लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। सड़क किनारे लगे इस ठेले का नाम पढ़कर लोग आश्चर्य व्यक्त करते हैं और मुस्कुराते हैं।

Advertisement

यह फल दुकान फिल्म अभिनेता से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर (विजय थालापति) के नाम पर ‘सीएम थालापति फल-फ्रूट वाला‘ रखी गई है। इस अनोखी दुकान के मालिक 21 वर्षीय अमर सिंह शाक्य हैं।

अमर सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री थालापति अच्छे काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के अस्पतालों में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार होता है और इलाज भी अच्छे से होता है। साथ ही, वहां के स्कूल यहां से बहुत बेहतर हैं।

फल विक्रेता ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अच्छे नहीं हैं और ऐसे काम नहीं करते, इसलिए उन्होंने अपनी दुकान का नाम उनके नाम पर नहीं रखा। अमर सिंह ने सुझाव दिया कि सभी फल विक्रेताओं को इसी तरह अपनी दुकान का नाम रखना चाहिए।

दुकानदार अमर सिंह ने बताया कि वह पांच-छह साल पहले तमिलनाडु में मार्बल घिसाई का काम करने गए थे। उस समय वह थालापति की फिल्मों के दीवाने थे, जब वह अभिनेता थे। अब जब थालापति मुख्यमंत्री बन गए हैं और अच्छा काम कर रहे हैं, तो अमर सिंह ने एक महीने पहले अपने ठेले का नाम उनके नाम पर रख लिया।