BREAKING NEWS
2026-08-02

मध्य प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों में 3600 एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल शुरू, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्न्स ने आज से काम बंद करके हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 3600 एमबीबीएस इंटर्न्स इस हड़ताल में शामिल हैं।

Advertisement

इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, जबकि नियमित कामकाज प्रभावित होगा।

इंटर्न्स की मुख्य मांग है कि उनके मासिक स्टाइपेंड को 14 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए।

वहीं, पीजी डॉक्टर भी ओपीडी सेवाएं बंद करने पर विचार कर रहे हैं, जिससे प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर बढ़ सकता है।