BREAKING NEWS
2026-08-12

सागर में मिलावट के शक में 58.5 लीटर घी जब्त

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, सागर।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सागर में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Advertisement

इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को तुलसीनगर वार्ड स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म से गोवर्धन प्योर काऊ घी के खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सैंपल लिए गए। संदेह के आधार पर 500 एमएल के 36 जार, कुल 18 लीटर घी जब्त किया गया है। जब्त घी के नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।

इससे पहले विभाग ने पूजा सेल्स पर भी जांच की। जांच के दौरान मौके पर धौलपुर फ्रेश घी मिला, जिसके सैंपल संदेह के आधार पर लिए गए। साथ ही मौके से 225 जार, कुल साढ़े 40 लीटर घी जब्त किया गया।

दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 261 जार यानी 58.5 लीटर घी जब्त किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल लगातार प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई में लिए गए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद मामलों में आगे की कार्रवाई की जाएगी।