BREAKING NEWS
2026-10-17

शिक्षक भर्ती पद वृद्धि आंदोलन: अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने मंत्री, आयुक्त को क्षति का जिम्मेदार ठहराया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच एक अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

Advertisement

इसमें उन्होंने कहा है कि यदि आंदोलन के दौरान उन्हें किसी तरह की क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह की होगी।

नरेंद्र राजपूत लंबे समय से शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने कहा कि वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में अधिक पद शामिल किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में अवसर का इंतजार कर रहे हैं।

सरकार से हारने के बाद शिक्षक भगवान के द्वार पहुंचे, जहां उन्होंने टीईटी से मुक्ति के लिए मंदिर में अर्जी लगाई और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

रिक्त पदों के मुकाबले भर्ती में कम पद शामिल किए जाने से बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

नरेंद्र राजपूत ने घोषणा पत्र के माध्यम से शासन से पदों में वृद्धि करने और अभ्यर्थियों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

उन्होंने आंदोलन के दौरान अपनी सुरक्षा को लेकर भी जिम्मेदारी तय किए जाने की बात कही है।