बुलंद सोच।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम से आरक्षण पर एक फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर अभिनेत्री ने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट किया कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा कि आरक्षण को लेकर उनके नाम से जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फर्जी खबर फैला रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने जनता से ऐसी फर्जी खबरों पर बिल्कुल भरोसा न करने की अपील की।
विजय वर्मा ने भी दी सफाई
हाल ही में अभिनेता विजय वर्मा के नाम से भी आरक्षण पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इस पोस्ट में विजय के नाम से लिखा गया था कि जब वे पैदा हुए थे तब उनके पिता ने मारुति 800 खरीदी थी। पोस्ट के अनुसार, जब वे 12वीं कक्षा में पहुंचे, तब उनके पिता ने होंडा सिटी खरीदी थी। विजय उसी कार से कॉलेज जाते थे, जबकि उनका सबसे अच्छा दोस्त, जो एक मारवाड़ी परिवार से था, तब भी 12 साल पुरानी हीरो होंडा बाइक चलाता था। पोस्ट में आगे कहा गया था कि उन्होंने एक सरकारी नौकरी की परीक्षा दी, जिसमें उनके दोस्त ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसे सीट नहीं मिली। नतीजे वाले दिन उनका दोस्त रोते हुए घर लौटा, जबकि विजय मुस्कुराते हुए घर गए। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि विजय उस आरक्षण का हकदार नहीं थे, लेकिन उन्हें वह मिला, और अगर उनका नहीं, तो कम से कम उनके दोस्त के लिए तो निष्पक्ष मौका उसका अधिकार था। यह पोस्ट वायरल होने के बाद विजय वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह कभी पोस्ट नहीं किया और यह पूरी तरह झूठ है।
आरक्षण मुद्दे पर सेलेब्स को क्यों जोड़ा जा रहा?
नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को इस्तीफा दे दिया है। इस मुद्दे पर ‘जीत’ के बाद कई लोग सामान्य वर्ग के लोगों को सामान्य अधिकार न मिलने पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसके लिए भी विरोध करने की बात कही, जिसके बाद से ही आरक्षण का मुद्दा गरमा गया है। इसी बीच, सेलेब्स को इस मुद्दे से जोड़ा जा रहा है।

