BREAKING NEWS
2026-07-29

त्विषा शर्मा मौत मामला: आरोपितों ने सौंपे वॉयस सैंपल, CBI 11 अगस्त तक पेश करेगी चालान

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच में मंगलवार को महत्वपूर्ण प्रगति हुई। न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान आरोपित गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह ने अपने वॉयस सैंपल सौंप दिए।

Advertisement

इन सैंपलों के जमा होने से मामले की वैज्ञानिक जांच को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। न्यायालय ने पिछली सुनवाई के दौरान दोनों आरोपितों को दोबारा वॉयस सैंपल देने के निर्देश दिए थे, जिसका पालन करते हुए उन्होंने मंगलवार को अपने सैंपल उपलब्ध कराए।

इन सैंपलों के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) वैज्ञानिक जांच की अगली प्रक्रिया पूरी करेगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को 11 अगस्त तक चालान पेश करने का निर्देश दिया है।

प्रकरण की अगली सुनवाई भी इसी तारीख, यानी 11 अगस्त, को निर्धारित की गई है। अब जांच की आगामी कार्रवाई और चालान में सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें रहेंगी।