BREAKING NEWS
2026-10-17

त्विषा शर्मा मौत मामले में सुनवाई टली, अब 16 सितंबर को होगी अगली पेशी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को प्रस्तावित सुनवाई न्यायालय में जज के अवकाश पर होने के कारण टल गई। अब मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

Advertisement

प्रकरण जिला न्यायालय को भेजा गया

मामले में सीबीआई द्वारा पेश 636 पृष्ठ के आरोपपत्र के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने के बाद यह प्रकरण जिला न्यायालय को भेजा गया था। पूर्व में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शोभना भलावे के न्यायालय ने आरोपपत्र में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध बनना माना था। साथ ही न्यायालय ने मामले में आगे जांच की आवश्यकता भी बताई थी। इसके बाद प्रकरण जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी के पास भेजा गया है।

मां-बेटे के खिलाफ आरोपपत्र

इस मामले में सीबीआई ने पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह के खिलाफ आरोपपत्र पेश किया है। जांच में त्विषा के वाट्सएप संदेशों और गवाहों के बयानों के आधार पर दहेज, पैसों, गर्भ और कथित मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आरोप सामने आए हैं। त्विषा ने 12 मई की रात आत्महत्या की थी।