BREAKING NEWS
2026-08-14

कानून की छात्रा की शिकायत पर भाभी श्रद्धा नामदेव पर हत्या की साजिश, हनीट्रैप का मामला दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर की तिलक नगर थाना पुलिस ने शनिवार रात भाभी श्रद्धा नामदेव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर ग्वालियर निवासी एक कानून की छात्रा की शिकायत पर दर्ज की गई है। छात्रा ने श्रद्धा नामदेव पर हत्या की साजिश और हनीट्रैप में फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement

शिकायतकर्ता युवती ने अपनी भाभी श्रद्धा नामदेव पर भाई को नींद की गोलियां खिलाने, खुफिया कैमरे लगाने और फर्जी आईडी से फंसाने के भी आरोप लगाए हैं।

टीआई मनीष लोधा के अनुसार, शिकायतकर्ता युवती की उम्र 25 वर्ष है और वह कानून की पढ़ाई कर रही है। उसका कजिन भाई अनिल आनंद वन (स्कीम-140) में रहता है, जहां कभी-कभी वह अपना स्कूटर पार्क करने जाती थी।

19 मई को श्रद्धा नामदेव और शिकायतकर्ता युवती के बीच स्कूटर पार्क करने को लेकर कहासुनी हुई थी।

21 जून को अखिलेश यादव नामक युवक ने युवती को फोन कर बताया कि श्रद्धा नामदेव और उसकी बहन आस्था, आर्यन, स्नेहलता सिंह तथा सौरभ उसके विरुद्ध षड्यंत्र कर रहे हैं। अखिलेश ने बताया कि अनिल को नींद की गोलियां भी खिलाई जाती हैं और उसे फंसाने के लिए फर्जी आईडी से चैटिंग की जाती है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि श्रद्धा नामदेव के इशारे पर 20 से 24 मई के बीच अनिल की रेकी की गई और भोपाल तक उसका पीछा किया गया। अखिलेश, श्रद्धा की बहन का दोस्त है और वह ही यह जानकारी उपलब्ध करवा रहा था।

उसने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश में पदस्थ पुलिसकर्मी अरुण की मदद से अनिल की लोकेशन निकाली जाती है और आरोपियों से साझा की जाती है।

टीआई मनीष लोधा ने इस मामले को पारिवारिक विवाद बताया है।