बुलंद सोच, भिंड।
अटेर थाना क्षेत्र के पर्याय गांव में बुधवार दोपहर घर के अंदर एक युवक को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
यह घटना उस समय हुई, जब 28 वर्षीय सुनील राठौर पुत्र रामलाल राठौर निवासी ग्राम पर्याय, थाना अटेर, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में पानी की बोतल अलमारी में रखने गए थे।
जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, उसमें पहले से छिपे बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसते ही सुनील ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

