BREAKING NEWS

मनीष मिश्रा जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनः निर्वाचित

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मनीष मिश्रा एक बार फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

Advertisement

यह चुनाव कड़े मुकाबले और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने मनीष मिश्रा पर दोबारा अपना भरोसा जताया।

परिणामों की घोषणा के बाद जिला अदालत परिसर में वकीलों ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। समर्थकों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मनीष मिश्रा को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी।

अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने के बाद मनीष मिश्रा ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना होगा।

इस जीत के उपरांत बार एसोसिएशन के अन्य पदों पर विजयी रहे प्रत्याशियों को भी शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।