BREAKING NEWS
2026-08-05

भोपाल में 10 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर सुविधा शुरू

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

जब कोई व्यक्ति पढ़ाई, नौकरी या नए सपने के साथ अपने गांव या शहर से निकलकर भोपाल जैसे बड़े शहर में किराए के कमरे में रहने आता है, तो रसोई की व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होती है।

Advertisement

कम लोगों के लिए बड़ा गैस सिलेंडर लेना अक्सर महंगा और असुविधाजनक साबित होता है।

ऐसे लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अब भोपाल में 10 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की सुविधा शुरू की गई है।

सुविधा प्रदान करने वाली एजेंसियां

इंदौर के बाद अब मंगलवार से भोपाल में भी 10 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध होगा।

फिलहाल यह सुविधा शहर की तीन गैस एजेंसियों होशंगाबाद रोड स्थित रघु गैस एजेंसी, अभिमन्यु गैस एजेंसी और टीटी नगर क्षेत्र की आरके डिस्ट्रीब्यूटर से शुरू की जा रही है।

बुकिंग और डिलीवरी

गैस एजेंसी संचालकों के अनु, उपभोक्ता ब्लिंकिट पर सिलिंडर की बुकिंग कर सकेंगे।

ऑर्डर संबंधित गैस एजेंसी तक पहुंचने के बाद चार घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी।

कीमत और प्रक्रिया

10 किलो एफटीएल सिलेंडर के लिए 3,186 रुपये की सिक्योरिटी राशि निर्धारित की गई है।

एक सिलिंडर की रिफिलिंग का शुल्क 1,550 रुपये रखा गया है।

नया कनेक्शन लेने के लिए केवल पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा।