BREAKING NEWS
2026-08-14

भोपाल में BHEL गेट के पास बोरी में बंद मिला युवक का शव

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में बोरी में बंद एक युवक का शव बरामद हुआ है।

Advertisement

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि यह शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना है।

शव की स्थिति और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने इसे संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने के बाद गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और अन्य माध्यमों से भी मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। BHEL गेट और आसपास के मुख्य रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।