BREAKING NEWS
2026-07-25

एमपी नगर गैस किट शोरूम में चोरी: तीन लैपटॉप, नकदी और डीवीआर ले गए बदमाश

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के एमपी नगर जोन-1 स्थित एक गैस किट शोरूम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया।

Advertisement

बदमाश शोरूम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और तीन लैपटॉप, नकदी तथा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर चोरी कर फरार हो गए।

चोरी गए तीन लैपटॉप की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। पहचान के साक्ष्य मिटाने के लिए बदमाश डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह शोरूम खुलने पर लगी। पुलिस के अनुसार, 63 वर्षीय संजय गुप्ता एमपी नगर जोन-1 में यह गैस किट शोरूम संचालित करते हैं।

सूचना पर एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया है।