बुलंद सोच, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे से पीसीसी के तीसरे तल पर रखी गई है।
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल 25 नेताओं को बुलाया गया है।
जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनके कार्यकाल की पहली पीएसी बैठक है, जिसमें पीएसी सदस्य नकुल नाथ पहली बार शामिल होंगे।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह दावा किया था कि इस बार पीएसी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे।

