BREAKING NEWS
2026-07-24

अभिनेत्री ईवा ग्रोवर का दावा: आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान ने शादी के तीसरे दिन की मारपीट, सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

पॉपुलर टीवी अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। शादी के बाद घरेलू हिंसा के कारण ईवा ने तलाक ले लिया था। अब सालों बाद अभिनेत्री ने दावा किया है कि हैदर को सिजोफ्रेनिया था और वह उनके साथ मारपीट करते थे। अभिनेत्री ने यह भी दावा किया है कि आमिर खान नहीं चाहते थे कि उनकी सौतेले भाई हैदर से शादी हो। उन्होंने यह भी कहा कि आमिर, सौतेले भाई और परिवार से दूरी बनाए रखते हैं।

Advertisement

विवाह में उतार-चढ़ाव और तलाक

अभिनेत्री ईवा ग्रोवर ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में शादी टूटने पर बात की। उन्होंने बताया कि विवाह में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत हिंसा हुई और उन्होंने शादी को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह इसे संभाल नहीं पाईं। ईवा ने कहा कि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने एक बच्चा भी पैदा किया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले ही पीछे हट जाना चाहिए था। अभिनेत्री ने सोचा कि बच्चा होगा तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। जैसे ही बच्ची पैदा हुई, वैसे ही तलाक फाइल करवा दिया गया और उन्हें घर भेज दिया गया। अभिनेत्री ने बताया है कि उस समय वह टीवी शो ‘वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया’ की शूटिंग कर रही थीं। सेट पर लोगों ने उनके शरीर में चोटों के निशान देखे और उनकी तलाक लेने में मदद की।

शादी के तीसरे दिन हुई मारपीट

ईवा ने बताया है कि शादी के तीसरे दिन ही हैदर ने उन पर हाथ उठाया था। अभिनेत्री ने इस पर कहा कि उन्हें सिजोफ्रेनिया था, तब वह इसका मतलब ठीक से जानती नहीं थीं। उन्होंने बताया कि शादी के तीसरे दिन पता नहीं उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तब उन्हें नहीं समझ आया कि ऐसा क्यों हुआ। अभिनेत्री ने आगे बताया कि यह घटना अचानक तब हुई जब वह इंटीमेट हो रही थीं। ईवा ने बताया कि उन्हें पहले से सिजोफ्रेनिया था, लेकिन कतर एयरलाइन की नौकरी छोड़ने के बाद वह और अधिक फ्रस्टेटेड रहने लगे। उन्हें पीटने से खुशी मिलती थी और ईवा को लगता था कि उनमें कोई कमी है। वह उन पर शक करते थे कि उनका अफेयर ड्राइवर और सेट पर मेकअप आर्टिस्ट के साथ है। तब ईवा बहुत बड़े-बड़े शोज कर रही थीं।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और आमिर खान का रुख

ईवा ग्रोवर ने बताया है कि आमिर खान के पिता ताहिर अली खान ने शहनाज खान से दूसरी शादी की थी। शहनाज पहले से तलाकशुदा थीं, जिससे उन्हें दो बच्चे हैदर और नाजलीन थे। बाद में ताहिर ने उन्हें अपना नाम दिया था। ईवा ने दावा किया कि हैदर के बायोलॉजिकल पिता उन्हें बचपन में सेक्चुअली अब्यूज करते थे, जिससे उन्हें चाइल्डहुड ट्रॉमा था। अभिनेत्री ने कहा कि आमिर को यह परिवार जाहिर तौर पर फूटी आंख भी पसंद नहीं था। वह जानते थे कि यह फैमिली सही नहीं है। उन्होंने ईवा से सीधे तौर पर यह नहीं कहा था, लेकिन ईवा ने उड़ती-उड़ती खबर सुनी थी कि आमिर सर ने कहीं कहा है कि वह हैदर से शादी करके सही फैसला नहीं ले रही हैं। अभिनेत्री ने दावा किया है कि तब आमिर के पिता ताहिर, उनकी सास और बेटे हैदर के साथ उसी घर में रहते थे, जहां वह शादी करके आई थीं। ताहिर भी सौतेले बेटे की हरकतों से परेशान रहते थे। हालांकि, जब ताहिर की तबीयत बिगड़ने लगी तो आमिर उन्हें इलाज के लिए पुणे ले गए और फिर अपने साथ रखने लगे। इस समय उनकी दूसरी पत्नी शहनाज को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी, जिससे उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह सिर्फ उनका नाम लेती थीं। बाद में ब्रेन हेमरेज से उनका निधन हो गया। ईवा ने बताया है कि आमिर सौतेले भाई और इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं रखते हैं, यही वजह है कि वह कभी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए।

हैदर की वर्तमान स्थिति और ईवा का संघर्ष

ईवा के अनुसार, अब आमिर के सौतेले भाई हैदर बेघर हो चुके हैं और आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वह कभी सिग्नल पर खड़े रहते हैं, तो कभी चॉल में रह लेते हैं और पूरी तरह शराबी बन चुके हैं। ईवा ग्रोवर ने हैदर से घरवालों के खिलाफ भागकर शादी की थी, जिससे उन्हें घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। तलाक के बाद जब वह घर लौटीं, तो उन पर बेटी से मिलने की पाबंदी लगा दी गई। यही वजह रही कि उन्होंने नौ साल तक बेटी को नहीं देखा। फिलहाल उनकी बेटी, हैदर की बहन के साथ रहती है और कभी-कभी उनसे मिलने आती है।

ईवा ग्रोवर का अभिनय करियर

ईवा ग्रोवर एक दौर की मशहूर अभिनेत्री थीं। वह जी हॉरर शो, रिश्ते, कुमकुम, करिश्मा का करिश्मा, सपना बाबुल का और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं। ईवा ग्रोवर ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेडी’ में भी काम किया है।