बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के इंदरगंज क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेरहमी से मारपीट करने और प्रताड़ित करने की प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे पीटता था और खाना तक नहीं देता था। महिला ने यह भी बताया कि जब उनका बेटा बीमार हुआ, तब उसे डॉक्टर को भी नहीं दिखाया गया।
इस मामले में इंदरगंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
रमटापुरा की रहने वाली आफरीन खान की शादी तीन साल पहले इंदरगंज के झाड़ू वाला मोहल्ला निवासी फैसलउद्दीन से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ।
आफरीन खान ने बताया है कि फैसलउद्दीन और उसकी मां रहीशा बानो आफरीन और उनके डेढ़ वर्षीय बेटे को प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट की गई और खाना देना भी बंद कर दिया गया।
प्रताड़ना के बाद महिला अपने मायके चली गई।
मायके जाने के बाद उन्होंने यह एफआईआर दर्ज कराई।

