बुलंद सोच।
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को संसद भवन में इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में संसद के मौजूदा मानसून सत्र की रणनीति, सदन में विपक्ष की भूमिका और विभिन्न अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
गठबंधन के प्रमुख दलों के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया और आगामी कार्यवाही के दौरान साझा रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर सहमति जताई।
बैठक में संसद के भीतर विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों, सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित कराने और लोकसभा तथा राज्यसभा में समन्वित तरीके से अपनी बात रखने पर विशेष जोर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, जनहित से जुड़े मुद्दों पर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर सरकार से जवाब मांगेगा और सदन के भीतर साझा रुख अपनाएगा।

