BREAKING NEWS
2026-07-22

इंदौर गैस पाइपलाइन विस्फोट: पार्षद बालमुकुंद सोनी आरोपी, पुलिस ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में हुए अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट कांड में आरोपियों की संख्या में वृद्धि हुई है। पुलिस ने इस मामले में पार्षद बालमुकुंद सोनी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

पार्षद को आरोपी बनाए जाने की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय को दी।

Advertisement

हादसे के समय पार्षद सोनी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने ही बोरिंग के लिए स्थान का निर्धारण किया था।

निगम द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में भी यह उल्लेख किया गया है कि पार्षद द्वारा ही मौके पर बोरिंग कराया जा रहा था।