BREAKING NEWS
2026-08-01

इंदौर में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का समापन, पुलिस आयुक्त रहे मुख्य अतिथि

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इंदौर में 15 से 30 जुलाई तक संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का गुरुवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में समापन हो गया। इस समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पुरस्कार वितरण एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisement

अभियान के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त नगरीय संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान शहर के स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कॉलोनियों, बस्तियों, गार्डनों, प्रमुख बाजारों, मॉल्स, औद्योगिक इकाइयों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, स्पोर्ट्स अकादमियों, जेल एवं पर्यटन स्थलों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच बनाई। इसका उद्देश्य नशे के दुष्परिणामों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना था।

लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए जनसंवाद, जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, बाइक रैली, कार रैली, मैराथन, ई-शपथ, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म, रील्स, पेंटिंग, रंगोली, निबंध, स्लोगन, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी पॉइंट एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया गया।