BREAKING NEWS
2026-07-31

चलती क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ने से फिसला यात्री, दोनों पैर कटे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर स्टेशन पर मंगलवार रात एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में यात्री के दोनों पैर कट गए।

Advertisement

यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर चार पर क्षिप्रा एक्सप्रेस के रेक प्लेसमेंट के समय हुई, जब यात्री चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

घायल यात्री की पहचान नूर इस्लाम शेख (45) पुत्र कलीम शेख के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के केतुग्राम थाना क्षेत्र स्थित पटाड़ी हाई स्कूल के सामने के निवासी हैं।

दुर्घटना में नूर इस्लाम शेख के दोनों पैर बुरी तरह से कट गए। घटना की सूचना रात 11:10 बजे जीआरपी पुलिस को इंदौर के अनु स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई।

सूचना मिलने पर जीआरपी एएसआई राजेंद्र कुमार पाटिल घटनास्थल पर पहुंचे। जीआरपी आरक्षक चेतन नरवले घायल व्यक्ति को प्लेटफॉर्म से एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए।

नूर इस्लाम शेख का इलाज वर्तमान में एमवाय अस्पताल में चल रहा है।