BREAKING NEWS
2026-08-01

मौलाना जर्जिस अंी के कथित विवादित बयानों पर भोपाल में हिंदू संगठनों का कड़ा विरोध

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने मौलाना जर्जिस अंी के कथित विवादित बयानों पर कड़ा विरोध जताया है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मौलाना भोपाल आते हैं, तो उनका मुंह काला कर, गधे पर बैठाकर और जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया जाएगा।

मौलाना के कथित बयान और वीडियो

भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद अब मौलाना जर्जिस अंी का भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर एक और कथित विवादित बयान सामने आने का दावा किया जा रहा है। यह विवादित वीडियो 23 जून 2026 को झारखंड में दिए गए एक भाषण का है। चतुर्वेदी टाइटल लगाने वाले मौलाना अंी ने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक को पढ़ते हुए एक विवादित बयान दिया था। मौलाना ने कथित तौर पर कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण धर्म से मुस्लिम थे और दिन में 5 बार नमाज पढ़ा करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जो राम के बड़े भक्त हैं, हमारी किताब पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। पुराना वीडियो फिर से सामने आने के बाद संत समाज और हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

Advertisement

हिंदू संगठनों की मांग और चेतावनी

श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि मौलाना जर्जिस बार-बार हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मौलाना के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। चंद्रशेखर तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू समाज अपने आराध्य देवी-देवताओं के अपमान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

पहले भी विवादों में रहे हैं मौलाना

इससे पहले मौलाना जर्जिस अंी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए अपने कथित बयान को लेकर विवादों में रह चुके हैं। उस मामले में हरियाणा के पानीपत की अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया है और 12 अगस्त को पेश होने के निर्देश दिए हैं।